Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कोर्ट में करूंगी आरोप लगाने वालों का सामना, कानूनी तौर पर दिया जाएगा जवाब-सहर यूनुस शेख



महाराष्ट्र के ठाणे जिले से नकली जाति प्रमाण पत्र विवाद पर AIMIM की पार्षद सहर यूनुस शेख का बयान सामने आया है। मुंब्रा के वार्ड नंबर 30 से AIMIM पार्षद सहर शेख ने कहा, 'मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने नकली दस्तावेज बनवाए और चुनाव लड़ा है। लोगों ने मुझ पर आरोप लगाए हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'एक इंसान के तौर पर, मैं उन झूठों से हैरान हूं जो फैलाए जा रहे हैं। हमने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो जरूरी थी। मुझ पर आरोप लगाने वालों का सामना मैं कोर्ट में करूंगी। सभी को कानूनी तौर पर जवाब दिया जाएगा।'

बता दें कि सहर शेख से जुड़े फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले ने मुंब्रा की सियासत में हलचल मचा दी है। AIMIM की पार्षद सहर शेख के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। ठाणे तहसीलदार कार्यालय ने जांच के बाद सहर शेख के पिता यूनुस शेख के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। उन पर आरोप है कि एक फर्जी OBC जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर प्रमाण पत्र हासिल किया गया, जिसके आधार पर सहर शेख को चुनाव लड़ने की पात्रता मिली।

बताया गया है कि यह जांच नगर निगम चुनाव के बाद विरोधी उम्मीदवार की शिकायत पर शुरू हुई थी। जांच में दस्तावेजों में गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए FIR दर्ज करने की सिफारिश की।

हालांकि, सहर शेख के परिवार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनके पिता का कहना है कि सभी दस्तावेज वैध हैं और वे उचित समय पर प्रमाण पेश करेंगे। वहीं, अब AIMIM पार्षद सहर शेख ने कोर्ट जाने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |