Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा , उमड़ा परशुराम भक्तों का जनसैलाब


प्रतापगढ़। जिले के कोहड़ौर नगर पंचायत में रविवार को परशुराम जयंती (अक्षय तृतीया)के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने आस्था भक्ति की नजीर प्रस्तुत की, जिस प्रकार कोहड़ौर नगर पंचायत में पहली बार परशुराम जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया, वास्तव में अपार भक्तों की भीड़ दिखी, ब्राह्मण संगठन के लोगों ने इस तरह के भीड़ की कल्पना भी नहीं की होगी ,जिस तरह का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। विदित हो कि  कोहड़ौर  बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पं0 विनय शुक्ल जी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर आरती उतारी और शंखनाद करते हुए किया, उसके उपरांत आमंत्रित अतिथियों व उपस्थित लोगों ने भी भगवान परशुराम जी के चित्र पर विधिवत पुष्प अर्पित कर पूजन किया। मालूम हो कि विशाल शोभायात्रा के आयोजक मंडल ने उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सम्भ्रांत व प्रबुद्ध लोगों का माल्यार्पण कर संस्कारयुक्त सम्मान व स्वागत करते हुए बुजुर्गों का विधिवत चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त किया। उक्त सम्मान कार्यक्रम के दौरान कुशल संस्कार, समरसता व सौहार्दपूर्ण माहौल देखते बन रहा था। संस्कारयुक्त सम्मान कार्यक्रम के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई, दौरान कार्यक्रम युवाओं में भी धार्मिकता का भाव देखने को मिला। विशाल शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था, युवाओं द्वारा भगवान परशुराम व जय श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर पंचायत गुंजायमान रहा, पूरे नगर पंचायत में भक्तिमय माहौल बना रहा, दर्शकों व व्यापारियों की निगाहें शोभायात्रा पर टिकी रही। विशाल शोभायात्रा में सबसे आगे दो काले व एक सफेद घोड़ा व हाथों में केसरिया झंडे लहराते हुए युवा भक्तगण शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सफेद घोड़े पर सवार परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल एवं काले घोड़े पर सवार कपिल पांडेय पीछे भगवान परशुराम विराजित खूबसूरत रथ व उसके पीछे डीजे की भक्तिमय गीतों पर भक्तगण थिरकते रहे। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य ने माइक से जब भगवान परशुराम की सेना चली गाना शुरू किया तो, उपस्थित युवा भक्तगण खूब झूमें। शोभायात्रा में भक्तों के ऊपर व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा की शुरुआत रामजानकी मंदिर से होते हुए बाजार के बगल स्थित बृजेंद्र मणि इंटर कॉलेज के सामने से होते हुए मदाफरपुर मोड़ से होते हुए पुनः रामजानकी मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया गया। उसके उपरांत जलपान किया। जलपान कार्यक्रम के पश्चात एक बैठक हुई जिसमें पं0 लवलेंद्र मिश्र के संचालन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा के विषय पर एवं भगवान परशुराम जी के महिमा का बखान अपने- अपने वक्तव्यों में किया। विशाल शोभायात्रा के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोहड़ौर एसओ धनंजय राय अपने थाने की फोर्स के साथ डटे रहे। गौरतलब हो कि विशाल शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को कोहड़ौर थाने की पुलिसबल ने सकुशल कार्यक्रम संपन्न  कराकर महत्वपूर्ण कार्य किया है।उक्त विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य व पूर्व विधायक पं0 संजय त्रिपाठी, पं0 रामाकांत द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं0 अनुराग मिश्र, शिक्षक धवल द्विवेदी, भाजपा नेता पं0 बब्बू शुक्ला, भाजपा नेता पं0 विजय तिवारी ,समाजसेवी पं0 विमलचंद मिश्र, पं0 सत्यप्रकाश पाठक, पं0 देवेंद्र पाठक,  पं0 शिक्षक  भानु प्रकाश दुबे, पं0 विपिनचन्द्र मिश्र,,सपा जिला उपाध्यक्ष पं0 आशुतोष पांडेय, भाजपा नेता पं0 रामकृष्ण तिवारी,पं0 धनंजय पांडेय,गायक मुकेश तिवारी, प्रदीप कुमार दुबे, चाणक्य महासभा के अगुवा प्रदीप कुमार मिश्र, पं0 गोविंद सहाय पांडेय मुन्ना, पं0 बद्रीप्रसाद तिवारी,पं0 गिरिजाशंकर दुबे, पं0 अंजनी दुबे, पं0 अखिलेश शुक्ल, पं0 राजेन्द्र पाठक, पं0 नन्हें पाठक ,पं0 माधव पाठक, सहित हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |