संग्रामपुरः कई विद्यालय में गंदे पानी का सेवन करते हैं बच्चे
April 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में आज भी कई परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को गंदा पानी पीना पड़ता है। इसमें प्रमुख रूप से प्राथमिक विद्यालय लोहरन का पुरवा, मिश्रौली बड़गांव, उत्तर गांव के राजपुर अमेरुआ पूरे खौसी आदि विद्यालय के बच्चे आज भी गंदे पानी का सेवन कर रहे हैं। मिश्रौली बड़गांव निवासी जितेन्द्र यादव ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा विभाग की बच्चों के प्रति हो रही लपरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री द्वारा जारी सहायता के लिए नं 1076 पर शिकायत दर्ज कराई । जीतेन्द्र यादव के इस कदम को सराहा गया। तत्काल सम्बंधित विभाग द्वारा नल मरम्मत का काम शुरू हो गया। जीतेन्द्र यादव ने बताया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली बड़गांव में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था।उनके लिए शुद्ध पेयजल की जगह दूषित पानी पीने की व्यवस्था थी हमने खंड विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी ,खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी लेकिन इनपर कोई फर्क नहीं पड़ा सबसे बड़ा जिम्मेदार खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा की बड़ी लपरवाही सामने आई विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी रहती है। लेकिन विद्यालय निरीक्षक न करने के कारण और व्यवस्था न देने के कारण बच्चों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। यही सब कारण है कि अभिभावक प्राइवेट विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए मजबूर है।
