Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बकरी के पानी पीने पर बवाल! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलेय दो घायल


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के पीठीपुर गांव में गुरुवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच बकरी के पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इस घटना में एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के घर के बाहर रखी बाल्टी से पानी पी रही थी। इसी बात को लेकर आपत्ति जताई गई और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आए। गुस्से में आकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवि सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा एक पक्ष के बाप-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |