संग्रामपुर: सीएचसी संग्रामपुर में हुई शोक सभा
April 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह की अगुवाई में अस्पताल परिसर में शोकसभा आयोजित की गई।सभी ने मृतक के परिवार को इस दुख की घड़ी में लड़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि सीएचसी संग्रामपुर में तैनात आरबीएस के टीम के चिकित्सक डॉ सुनील शुक्ल की 80 वर्षीया माता जी का देहावसान हो गया है। डॉ सुशील शुक्ला की पूजनीय माता जी के निधन पर हमें व हमारे स्वास्थ्य परिवार को गहरा दुःख हुआ है। ईश्वर उन्हें अपनी चरणों में स्थान दें यही प्रार्थना दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए हम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर किया।शोक सभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पर तैनात सभी स्वास्थ्य परिवार शामिल हुए।
