ग्राम बरावन कला स्थित गाटा संख्या 1395, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.089 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में “रास्ता” के रूप में दर्ज है। इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा अस्थायी बाउंड्री वॉल बनाकर और पौधरोपण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।
जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध बाउंड्री वॉल एवं अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार नगर निगम रत्नेश कुमार द्वारा किया गया।इस अभियान के तहत कुल 0.089 हेक्टेयर बेशकीमती सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये आंकी गई है। वही ग्राम हसनपुर खेवली (अंसल), तहसील सरोजनी नगर स्थित गाटा संख्या 710, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.607 हेक्टेयर (ऊसर भूमि) जिस भी अवैध कब्जा था।इस कार्रवाई में कुल 0.253 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम अरविंद पाण्डेय द्वारा गठित टीम सक्रिय रही। मौके पर राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप गिरी, नगर निगम लेखपाल अनुपम कुमार, अरविंद गौतम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही, नगर निगम की ईटीएफ (एनफोर्समेंट) फोर्स ने भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
.jpg)