Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सर्वांगीण विकास पब्लिक कॉलेज के होनहार बच्चों ने आई. सी. एस. सी. और आई. एस. सी. के परीक्षा परिणाम में रहा शानदार प्रदर्शन


लखनऊ। तेलीबाग में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बच्चों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  सर्वांगीण विकास पब्लिक कॉलेज के होनहार बच्चों ने आई. सी .एस. सी  एवं आई. एस. सी.  बोर्ड  की परीक्षाओं में 100ः परिणाम प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट परंपरा को बरकरार रखा है । (कक्षा 10) में उपस्थित सभी आई सी एस सी विद्यार्थी सफल रहे, वहीं  आई एस सी (कक्षा 12) में भी सभी छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का शानदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

इस खुशी के अवसर पर कॉलेज परिवार के मुखिया सेवक राम जी ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग से कॉलेज परिवार के सभी बच्चे अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए हैं सभी को बेहतर भविष्य के लिए बहुत आशीर्वाद है।

विद्यालय के निदेशक विवेक सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय द्वारा शीघ्र ही मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में फेलिसिटेशन सेरेमनी  आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी। कॉलेज द्वारा परीक्षा परिणाम के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सभी शिक्षक  और शिक्षिकाओं के साथ कॉलेज के कर्मचारियों को भी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |