Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नई बस्ती में वर्षों बाद बनी सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया लोकार्पण


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विकास को गति देने के क्रम में दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती में सौरभ गंगवार के मकान से महेंद्र गंगवार के मकान तक निर्मित सीसी सड़क का भव्य लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की। लोगों का कहना था कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के समय होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सड़कों, नालियों एवं अन्य आवश्यक कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है, जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद चैतन्य गंगवार, सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, निजाकत अली कादरी, वतनदीप मिश्रा, राजेन्द्र भारती, एहतिशाम वली खां, विकास बाबू, रिंकू, सुरेश लोधी, मोहन स्वरूप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |