पीलीभीत। पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में “पृथ्वी है तो हमारा भविष्य है” विषय पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व पर आधारित संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पोस्टरों और प्रभावशाली नारों ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम संयोजक गुंजन पांडे ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सुमन देवी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और पृथ्वी संरक्षण का संकल्प दिलाया।
