Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बच्चों के विवाद में युवक को पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज! शिकायत करने गए युवक और उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला


बीसलपुर। बच्चों के आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब शिकायत करने गए युवक पर ही हमला कर दिया गया। मारपीट में युवक और उसका भाई घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी सतीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बच्चे के साथ गांव बल्देवपुर खामघाट के बच्चों ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने वह उनके घर गया। आरोप है कि वहां मौजूद राजपाल, बब्लू और दीपक ने गाली-गलौज करते हुए सतीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई नितिन को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |