प्रतापगढः राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर कई मसलों को लेकर बोला हमला! स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीबों की जेब पर डाल रही डांका- प्रमोद तिवारी
April 26, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को रामपुरखास में एक दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विकास योजनाओं को जनता के बीच रखते हुए वह लोगों के सुख दुःख में सहभागिता निभाएं। लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर डांका डाल रही है। उन्होने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाया जाना बिजली विभाग के निजीकरण का एक दूरगामी षडयन्त्र है। उन्होने कहा कि भाजपा भविष्य में बिजली विभाग को चहेते पूंजीपतियों के हाथ बेंचने का स्पष्ट कुचक्र रच रही है। वहीं उन्होने कहा कि भाजपा परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में खुद रोड़ा साबित हुई है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश के गाजीपुर में एक बेटी की हत्या की घटना को लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार को खुद की जबाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हाथरस और गाजीपुर तथा मणिपुर में न्याय के लिए बेटियों को दुर्लभतम अपराध की शर्मनाक पीड़ा झेलनी पड़ी है। उन्होने कहा कि यह घटनाएं साबित करती है कि भाजपा का महिलाओं के हितैषी होने का दावा पूरी तरह से हवाहवाई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार से लौटे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा की छटपटाहट इस कदर बढ़ गयी है कि वह सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं के माध्यम से हर जगह डर का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। बाबा घुइसरनाथ धाम में सांसद प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को भी सराहा। क्षेत्र के नसीरपुर, राजापुर, खानीपुर, रेहुआ लालगंज, में भी सांसद प्रमोद तिवारी ने लोगों से मुलाकात करते हुए विधायक मोना द्वारा हाल ही में स्वीकृत करायी गयी विभिन्न विकास परियोजनाओं को क्षेत्रीय प्रगति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डा0 अमिताभ शुक्ल, छोटेलाल सरोज, इं0 सुनील पाण्डेय, पप्पू तिवारी, पन्नेलाल पाल, दारा सिंह, आशीष कौशल, धर्मपाल गौतम, रवि सिंह, महमूद आलम, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ल, रामप्रकाश प्रजापति, रोहित सिंह, रामकृपाल पासी, दृगपाल यादव, शिवकुमार साहू, आईपी मिश्र, नितिन मिश्र, राजू पाण्डेय, रामू मिश्र, राजू यादव, महेन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, लाल रत्नाकर सिंह, पप्पू सिंह आदि रहे। इसके पूर्व क्षेत्र के नसीरपुर सीमा पर कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का उत्साहजनक स्वागत किया।
