Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अंशिका वर्मा कक्षा 10 की यूपी बोर्ड परीक्षा में 600 में से 587 अंक हासिल कर बनी टॉपर


लखनऊ/बाराबंकी। फिजिक्सवाला के यूपी बोर्ड वाला से ऑन लाइन पढ़ने वाली अंशिका वर्मा  ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बाराबंकी के उधौली की रहने वाली अंशिका वर्मा ने कक्षा 10वीं की  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा में 600 में से 587 अंक (97.83ः) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम और मिले सहयोग को दिया। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों ने पूरे समय मेरा साथ दिया, जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूँ। इसके साथ ही मैंने न्च् ठवंतक ॅंससंी से ऑनलाइन पढ़ाई की, जहाँ शिक्षकों ने मेरी कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी को मजबूत बनाने में मदद की। मैंने प्रतिदिन अनुशासित ढंग से अभ्यास और रीविजन पर ध्यान दिया, और मेरे अंक उसी प्रयास का परिणाम हैं।छात्राओं को बधाई देते हुए फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के शिक्षक एवं संस्थापक अलख पांडेय ने कहा, “हमें अपने विद्यार्थियों और उनकी उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। इन छात्राओं की सफलता इन छात्राओं की सफलता सराहनीय है। यह परिणाम उनके परिश्रम और समर्पण का प्रतिबिंब है। पीडब्ल्यू में हम सदैव विद्यार्थियों को अवधारणात्मक स्पष्टता, अनुशासित पुनरावृत्ति और नियमित अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।” अंशिका का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि अनुशासित तैयारी और संरचित शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी भी उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |