Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दो अलग अलग दुर्घटना में सात घायल


लालगंज/प्रतापगढ़। दो अलग अलग मार्ग दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया गया। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव की चैबीस वर्षीय प्रिया सिंह सोमवार की सुबह रानीगंज कैथौला से इलाज कराकर स्कूटी से अपनी मां साठ वर्षीय रेखा सिंह को लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच रायपुर चैराहे पर पीछे से ईरिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे मां बेटी घायल हो गये। आस पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्तपाल भेजवाया। वहीं दूसरी घटना में दो बाइक की भिड़न्त में पांच लोग घायल हो गये। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे नंदन बाबूगंज निवासी पचीस वर्षीय अजय वर्मा पुत्र गुरूदीन वर्मा बाइक से अपने भतीजे सोलह वर्षीय मनीष वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा के साथ रिश्तेदारी जा रहा था। इधर फतेहपुर जनपद के मानपुर सिहारी निवासी बीस वर्षीय मूरत गुप्ता पुत्र लच्छू प्रसाद अपनी भांजी पूजा गुप्ता व भतीजे किशन को बाइक से लेकर प्रतापगढ़ शहर से घर लौट रहा था। मूरत गुप्ता अपनी भांजी को होमगार्ड की परीक्षा दिलाने लाया था। लीलापुर थाना के हण्डौर चैराहे के समीप आमने सामने दोनों बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार सभी पांच लोग घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |