Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज


लालगंज/प्रतापगढ़। मार्ग दुर्घटना में घायल ईरिक्शा चालक की मौत को लेकर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के रघवापुर निवासी सुशील कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस अप्रैल की शाम करीब छह बजे उसका भतीजा पच्चीस वर्षीय सौरभ पाण्डेय पुत्र अनिल कुमार अपने ईरिक्शा से बाबूगंज से सवारी लेकर सगरासुन्दरपुर जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि डिहवा के पास सामने से आ रहे अज्ञात टैªक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे घायल सौरभ पाण्डेय की मौत हो गयी। वहीं ईरिक्शा में बैठा प्रेम वर्मा पुत्र मिट्ठू लाल वर्मा निवासी शिवबक्स का पुरवा लालगंज घायल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |