प्रतापगढः अधिवक्ता की पत्नी के निधन पर जताया गया दुख
April 24, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र के असांव निवासी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी की पत्नी गीता 48 के निधन को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं शोक सभा कर साथी की पत्नी के निधन पर दुख जताया। शोक सभा की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विकास मिश्र, कमलेश मिश्र, शिव नारायण शुक्ल, सूर्यकांत निराला, नीरज दुबे, दिनेश मिश्र, केके शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे। वहीं अधिवक्ता निरंजन प्रकाश की पत्नी गीता के गंभीर बीमारी के चलते निधन पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज ने भी संवेदना प्रकट की है।
.jpg)