Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पहलगाम में बलिदानी को लेकर गांव में छाया मातम, जतायी गयी संवेदना


लालगंज/प्रतापगढ़। पहलगाम में क्षेत्र के बलिदानी सीआरपीएफ में तैनात हवलदार प्रेमचन्द्र पाण्डेय 45 के निधन पर शुक्रवार को जिले भर में मातम छा गया। वहीं गांव व परिजनों में भी शोक का माहौल दिखा। लीलापुर थाना के चमरूपुर शुक्लान निवासी प्रेमचंद्र पाण्डेय इस समय पहलगाम में सीआरपीएफ की एक सौ सोलहवीं बटालियन में तैनात थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रेमचंद्र पाण्डेय पिछले एक सप्ताह से बीमार थे। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्रेमचंद्र को सीआरपीएफ कैम्प अस्पताल से पारस हास्पिटल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान गुरूवार की रात प्रेमचंद्र पाण्डेय का निधन हो गया। जवान के निधन की जानकारी घर पहुंची तब बड़े भाई महेश पाण्डेय समेत परिजन बिलख पड़े। वहीं गांव में भी शोक का माहौल छा गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी बलिदानी हवलदार प्रेमचन्द्र पाण्डेय के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं भाजपा नेता डॉ0 राकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह, जय भगवान पाण्डेय, राजा मौर्य, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, विनय दुबे, हिमांशु द्विवेदी, पुरूषोत्तम सोनी ने भी संवेदना प्रकट की है। जानकारी के मुताबिक दिवंगत जवान का शव जम्मू कश्मीर से विमान के द्वारा लखनऊ आयेगा और देर रात तक पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की संभावना है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |