प्रतापगढः दीवानी वार्ड के मनीपुर में कथा सुनने के लिए उमड़े श्रद्धालु! अन्तःकरण से भगवान की आराधना से उदित होता है पुण्य- विनोदानंद सरस्वती जी
April 24, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। नगर के दीवानी वार्ड मनीपुर में हो रही श्रीमदभागवत कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास उत्तराखण्ड के ज्योतिर्मठ बदरिका आश्रम से पधारे दण्डी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महराज ने कहा कि तन और मन दोनों की निर्मल भक्ति से ही कन्हैया प्रसन्न हुआ करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान के नाम का उच्चारण और संकीर्तन जीवन के सभी संताप के हरण का सुगम प्रबन्ध है। उन्होने कहा कि भगवान अन्तःकरण से की गयी भक्ति को स्वीकार किया करते हैं। स्वामी जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म का पालन कराने के लिए अधर्मियों के संहार के लिए युद्ध की सभी कलाओं को स्वीकार करने की सीख दी है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन धर्म पथ पर अविचलित रहते हुए सत्य और नीति के धारण का शाश्वत संदेश है। कथा के संयोजक पं0 रमाशंकर तिवारी, रामराज तिवारी, रामकिशोर तिवारी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन उच्च न्यायालय के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी ने किया। श्रद्धालुओं की सेवा संगत में अधिवक्ता राहुल तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, करूणाशंकर तिवारी, रोहित तिवारी को जुटे देखा गया। इस मौके पर डा0 रमाशंकर शुक्ल, डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, आचार्य शिवकृपाल शुक्ल, लालजी त्रिपाठी, रामअवध त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र पाण्डेय आदि रहे।
.jpg)