Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः जिला पंचायत की गौशाला में भारी लापरवाही, एक गाय की मौत, तीन अन्य अचेत


सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा स्थित जिला पंचायत द्वारा संचालित गौशाला में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अव्यवस्थाओं के बीच एक गाय की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गायें अचेत अवस्था में पाई गईं।मौके पर पहुंचे गौ सेवा दल के पदाधिकारियों ने गौशाला की बदहाल स्थिति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि न तो समय पर चारा-पानी दिया जा रहा था और न ही बीमार पशुओं को उचित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा था। देखरेख के लिए तैनात कर्मचारी भी वहां नदारद मिले।सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार, पुलिस और जिला पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत गाय को दफनाया गया, लेकिन घटना को लेकर कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से ही गौशाला की खराब स्थिति की जानकारी थी? अगर हां, तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?घटना के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी हुई है कि क्या दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी या पूरा मामला दबा दिया जाएगा?।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |