फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद नगर में नारी शक्ति के आत्मसम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ ‘महिला आक्रोश सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
सम्मेलन में लोकसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का इस मुद्दे पर दोहरा चरित्र देश के सामने उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से उचित जवाब देगी।
इस अवसर पर विधायक छोटे लाल वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता सल्या, जिला मंत्री बबिता चैहान, आशा चक, अंजू लता, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, योगेश चैहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
