Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः नवागत डीएम इंद्रजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी, पक्षियों के लिए शुरू किया जल अभियान


सुल्तानपुर। जनपद में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सक्रिय पहल शुरू कर दी है।इसी क्रम में उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक एवं पर्यावरणविद डॉ. सुधाकर सिंह के साथ जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जनपद के समग्र विकास, जन सुविधाओं के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि विकास केवल सड़क, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए।भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने पक्षियों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करने का अभियान शुरू किया। खुद जल पात्र स्थापित कर उन्होंने जनपदवासियों को प्रेरित किया और अपील की कि सभी लोग अपने घरों, छतों, दुकानों तथा आस-पास के क्षेत्रों में पक्षियों एवं अन्य बेजुबान पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें।जिलाधिकारी के इस संवेदनशील और व्यावहारिक कदम की स्थानीय नागरिकों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। लोग इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल मान रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |