Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः उत्तर प्रदेश की लचर व्यवस्था शासन के चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है -रोहित विश्वकर्मा


प्रतापगढ। जिले में शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में समाजवादी पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में गाजीपुर जनपद के करंडा थाना अन्तर्गत ग्राम- कटरिया के निवासी सियाराम विश्वकर्मा की पुत्री के साथ जघन्य अपराध के विरोध में विभिन्न मांगों को लेकर  महामहिम राष्ट्रपति महोदया  को संबोधित ज्ञापन द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को कलेक्ट्रेट आफिस के पास सौंपा गया।

सभी को सम्बोधित करते हुए रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लचर शासन व्यवस्था के चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है प्रदेश में आए दिन लूट-हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध घटित हो रहे हैं शासन प्रशासन मौन है। इसी तरह गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि व उसके साथियों के दबाव में विश्वकर्मा समाज की बेटी को न्याय नहीं मिल रहा है जिसकी जांच करने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में गया। उनके ऊपर भी प्रधान प्रतिनिधि व उसके साथियों ने पत्थर बाजी कर उन पर हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई और अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा प्रधान व उसके साथियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई इसके विरोध में आज विभिन्न मांगों के साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

गाजीपुर जनपद की हत्या एवं प्रतिनिधि मंडल पर पथराव की घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए।पीड़ित परिवार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाए।प्रधान प्रतिनिधि व उसके साथियों के ऊपर मुकदमा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर भरत व्यास शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा,वासिनी विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, निसार अहमद, अनिल मौर्य, राहुल प्रजापति, हरिलाल विश्वकर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, मितेंद्र कीर्ति, डॉ अनिल विश्वकर्मा,  तीर्थनाथ गांधी, कुलदीप विश्वकर्मा, पवन कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, रविदास विश्वकर्मा,  रमेश कुमार, संजय विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा,बालकृष्ण विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |