Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 8 मई तक निःशुल्क खाद्यान्न का होगा वितरण


प्रतापगढ़। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत मई8 माह के लिए निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का अभियान आज से शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया कि यह वितरण 24 अप्रैल से 8 मई 2026 तक उचित दर दुकानों के माध्यम से ई-पॉस वेइंग मशीन द्वारा कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत अन्त्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल) निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा फोर्टिफाइड चावल) उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार वितरण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाते हुए पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा भी दी गई है, जिससे लाभार्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, यदि आधार प्रमाणीकरण में किसी प्रकार की समस्या आती है तो लाभार्थी मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से भी अंतिम तिथि 08 मई तक अपना राशन ले सकेंगे।

किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत की स्थिति में संबंधित अधिकारी उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या पूर्ति निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 और 1967 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |