Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः श्रीराम दरबार एवं हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर निकली शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर पंचायत के शीतलमऊ वार्ड स्थित पहलवान साहब वीर बाबा में शुक्रवार को श्रीराम दरबार एवं हनुमान जी महराज की मूर्ति स्थापना को लेकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते धाम से इन्दिरा चैक होते हुए श्रीहनुमत निकेतन व रायबरेली रोड के परमानंद आश्रम से जंगली वीर बाबा धाम पहुंचे। विभिन्न मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में महावीर हनुमान जी महाराज व श्रीराम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चैक समेत विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा में व्यापारियों तथा नगर के लोग भगवान श्रीराम दरबार पर पुष्पवर्षा भी करते दिखे। वहीं विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दूसरे पहर भगवान श्रीराम दरबार व हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना हुई। धार्मिक आयोजन को लेकर भण्डारे में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल भी शामिल हुए। संयोजक समिति के छविराज सिंह, विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, सौरभ सिंह ने भगवान का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत की भी मनोरम प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रामचंद्र त्रिपाठी, अर्जुन सिंह, शैलेष सिंह, संतोष सिंह, अंशू सिंह, चंदन पाण्डेय, सोनू मिश्र आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |