Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः हाईस्कूल में 544 अंक लाकर मोहम्मद सैफ ने किया नाम रोशन! विद्यालय और परिवार में खुशी की लहर, प्रधानाचार्य ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं


बीसलपुर। शिशु विहार इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र मोहम्मद सैफ ने हाईस्कूल परीक्षा में 544 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मोहल्ला गयासपुर निवासी सैफ की इस उपलब्धि पर परिजनों ने गर्व जताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे छात्र समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि सैफ की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल है। उनकी सफलता से विद्यालय का गौरव भी बढ़ा है। सैफ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |