हाथरस। ब्रज कला केंद्र, हाथरस के तत्वावधान में दिनांक 4 अप्रैल को सायं 4रू30 बजे से होटल अंबा पैलेस, अलीगढ़ रोड, हाथरस में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त कवि, कवयित्री एवं शायर शायरा अपनी रचनाओं से साहित्यिक वातावरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिंहा तथा विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर हाथरस राज बहादुर सिंह होंगे।
कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में प्रमुख रूप सेनिकहत अमरोही, जिया नामा, विनीत आशना, फैज खुमार, मध्यम सक्सेना, राशिद राहत, नवीन नीर, अमित शुक्ला, जुनैद अख्तर तथा नितिन मिश्रा अपनी काव्य एवं शायरी की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन (निजामत) सैयद शीवान कादरी द्वारा किया जाएगा।
ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष एवं संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के अनुसार यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित होगा।
कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अध्यक्ष ब्रज कला केंद्र, हाथरस ने जनपद के साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
