Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था में होगा बदलाव! डीसी नंबर पर मिलेगा सिलेंडर


अमेठी। तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। बैठक में अरुण पांडेय ने बताया कि अब गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पर्ची दी जाएगी और केवल उसी व्यक्ति को सिलेंडर मिलेगा, जिसके पास वैध डीसी नंबर होगा। इसके अलावा संग्रामपुर गैस एजेंसी को दो भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया है। एक भाग रामगंज क्षेत्र तथा दूसरा भाग तिलोई क्षेत्र को कवर करेगा, जिससे वितरण व्यवस्था अधिक सुचारु हो सके और उपभोक्ताओं को राहत मिले। इस दौरान किसान मजदूर सेवा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता, प्रेम शंकर द्विवेदी, मंजू देवी, योगिता जायसवाल, धीरेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |