प्रतापगढः मारपीट व तोडफोड की घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
April 30, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की उदयपुर पुलिस ने रंजिशन मारपीट व तोडफोड की घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के खानीपुर सूरजपुर निवासी धर्मदीप सिंह की पत्नी ममता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती उन्तीस अप्रैल को विपक्षी गांव के श्रवण पुत्र रग्घू सरोज, रोहित पुत्र संजय, जितेन्द्र पुत्र शर्जन तथा सुजीत पुत्र अज्ञात व सूरज पुत्र रामचंद्र एवं दिलीप पुत्र अज्ञात तथा दस अन्य अज्ञात आरोपियों ने घर पर आकर गालीगलौज शुरू की। मना करने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके देवर राजदीप पुत्र धर्मराज सिंह, विनोद सिंह पुत्र हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश पुत्र जगन्नाथ पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता के घर मे लगे बिजली के तार केबिल व खम्भा व मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने श्रवण समेत डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
.jpg)