Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फतेहगंज पश्चिमीः अंबेडकर जयंती पर में उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा में गूंजे जय भीम के नारे


फतेहगंज पश्चिमी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बा समेत आसपास के गांवों में भव्य शोभायात्राओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मंगलवार को कस्बा स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक डीसी वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक ने मौजूद लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ये वही सपने हैं, जिन्हें बाबा साहेब अंबेडकर ने देखा था। शाम करीब चार बजे गांव कुरतरा के दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कस्बा पहुंची। यात्रा लोधीनगर चैराहे से मुख्य बाजार और खंड विकास कार्यालय के पीछे के मार्ग से होती हुई मोहल्ला नौगमा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। इसके बाद कस्बा की मुख्य शोभायात्रा शुरू हुई, जो देर रात करीब 10 बजे तक विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया और “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके अलावा गांव सोरहा, ठिरिया खेतल, मीरापुर, धनेटा सहित कई स्थानों पर भी अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कैलाश शर्मा, अनार सिंह सागर, जितेंद्र सिंह, हीरालाल सागर, टीकाराम सागर, शेर सिंह सागर, धर्मवीर, नवल सागर, राकेश कुमार, बृजलाल सागर, रामपाल सागर, वीरपाल सागर, कृष्ण पाल सागर, हरनाम सागर, विजय सिंह सागर, प्रेमराज मौर्य, जगदीश मौर्य, त्रिमाल कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |