Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मीरगंजः फ्लाईओवर पर स्मैक का बड़ा ‘खेल’ 10 लाख की खेप के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार! ट्रक ड्राइवरों को बनाते थे निशाना, झारखंड कनेक्शन की भी खुली पोल


मीरगंज। इलाके में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए मीरगंज फ्लाईओवर के पास से दो स्मैक तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और देर रात तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर ग्राम गुलड़िया निवासी प्रेमपाल (38) और छंगा खां (58) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 518 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही दो मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने चैंकाने वाला खुलासा किया कि वे स्मैक झारखंड से आने वाले ट्रक ड्राइवरों से लेते थे और फिर हाईवे किनारे उन्हीं ड्राइवरों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस धंधे से मोटा मुनाफा कमाकर ऐश कर रहे थे। पुराना है!

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रेमपाल पर पहले से ही कई एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि छंगा खां भी पूर्व में जेल जा चुका है। इससे साफ है कि दोनों लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे। पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम की इस सफलता से इलाके में नशा तस्करों में खौफ का माहौल है । मीरगंज में पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब नशे के कारोबारियों की खैर नहीं। हाईवे को ‘सप्लाई रूट’ बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |