Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन सृजन अभियान को तेज करने का लिया निर्णय! मंडल से बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर, ब्लॉकों में बैठकों की रणनीति तय


पीलीभीत। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया तथा इसे मंडल और शहर स्तर तक सक्रिय रूप से चलाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉकों में नियमित रूप से संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा करते हुए उसे मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई। इसके तहत बूथ स्तर पर अलग-अलग बैठकें कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने-अपने सुझाव भी साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। बैठक में पीसीसी सदस्य डॉ. नागेश पाठक, पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, छात्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा, एडवोकेट ईश्वर दयाल पासवान, अभिनव गुप्ता, गोल्डी, देवदत्त गंगवार, अनुसूचित जाति जिला चेयरमैन धर्मेंद्र पासवान, विधि चेयरमैन राजीव गंगवार, राजू मिश्रा, रामनाथ, गुलाम गौस, प्रदीप मौर्य, नरेश शुक्ला, रागिव मलिक, संदीप गंगवार, गुरुमीत सिंह, किरनपाल सिंह, करनजीत सिंह, शांति प्रसाद वर्मा, रोहित वर्मा, तसलीम अहमद, शुभम गुप्ता, अमन पासवान, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |