Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुर: भव्य तरीके से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे घाडवासी- नाथी राणा


सहारनपुर। आगामी 14 अप्रैल को गणेशपुर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, गन्ना समिति के चेयरमैन मुल्कीराज सैनी, डायरेक्टर अनुज काम्बोज, महानगर सहारनपुर के सभासद अरुण गुप्ता, बाबूराम राठौर आदि ने कस्बा बिहारीगढ़ में पूर्व प्रधान राजकिशोर सैनी के आवास पर बैठक आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इसके बाद सभी पार्टी नेता गांव टांडा मानसिंह और गणेशपुर से होते हुए सुंदरपुर-शाकंभरी देवी रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता नाथी राणा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे, जहां सुंदरपुर, मनोहरपुर, टांको, टांडा मानसिंह, गणेशपुर, सतपुरा, खुशहालीपुर आदि दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इन सभी उपस्थित ग्रामीणों से प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी एवं पूर्व विधायक नरेश सैनी ने आह्वान किया कि माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए तमाम गांववासी भारी तादाद में 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे गणेशपुर स्थित फ्लाईओवर के पास इकट्ठा हो तथा अपने साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा हाथ में लेकर और टोपी पहनकर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नाथी राणा ने भरोसा दिया है कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उम्मीद से अधिक घाड क्षेत्र से लोगों की भीड़ स्वागत समारोह में पहुंचेगी। और अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नजदीक से गणेशपुर की धरती पर दीदार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |