सहारनपुरः थाना फतेहपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
April 10, 2026
सहारनपुरःमिली जानकारी के अनुसार नकुलपाल पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम कमालपुर ने ट्यूबवेल से कैबिल व अन्य सामान चोरी व श्यामसिंह पुत्र मोल्हड़ राणा निवासी कस्बा छुटमलपुर ने वादी की जेब से 6000 रूपये निकालने व मुन्तजिर पुत्र जमील निवासी रजापुर थाना फतेहपुर ने चोर दुवारा ट्यूबवेल से चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमे फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष की अगुवाई मे 10/04/2026 को मुखबिर की सुचना पर थाना फतेहपुर पुलिस टीम के दुवारा सफल अनावरण करते हुए हलवाना रोड से इब्राहिमपुर जाने वाले रास्ते से पुलिया से पहले अभियुक्तगण शादाब पुत्र दिनमोहम्मद निवासी ग्राम कमेशपुर व नौशाद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम कमेशपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है पूछताछ व जमा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 1 हजार रूपये नगद व कॉपर की तार बरामद किए है बरामदगी के आधार पर लिखापढ़ी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायलय में पेश किया गया।
.jpg)