Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ


प्रतापगढ़। जिले के संत एंथोनी इंटर कॉलेज में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ। कुल 93 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बी.ई.ओ. मुख्यालय प्रतापगढ़ संतोष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। सभी प्रगणक सुपरवाइजर प्रशिक्षण अच्छे ढंग से प्राप्त कर ले जिससे आपको जनगणना करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, आपके मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर ले। मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराया गया, परिवार कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई, भवन परिसर किसे कहते हैं, आवासीय गैर आवासीय मकान के बारे में जानकारी दी गई, नजरी नक्शा कैसे बनाएंगे इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर इस अवसर पर ई ओ नगर पालिका राकेश कुमार, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमरवैश्य, संदीप यादव मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |