संग्रामपुर: सड़क पर भरा पानी, लोग परेशान
April 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के कालिकन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी गंदगी व सड़क पर भरे पानी से उत्पन्न हो रही समस्या से परेशान हो गये है।अमेठी कालिकन मार्ग से पंचायत भवन होते हुए सब्जी मंडी को जाने वाले इण्टरलाकिंग रास्ते पर पानी भर गया है।इतना ही नहीं सब्जी मंडी में पानी नाली का पानी भी सड़कों पर फैला हुआ है जिसके कारण कालिकन धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि सभी सरकारी भवनों पर बैनर लगा हुआ है कि 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सफाई व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण बिंदु रखा गया है। लेकिन पंचायती राज विभाग संग्रामपुर की लपरवाही के कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है जिसमें मच्छर पैदा होने की सबसे अधिक सम्भावना रहती है। लेकिन बैनर केवल देखने ही लगा है अभियान केवल कागज पर ही चलाया जा रहा है।
