संग्रामपुर: गांजा बरामद,युवक पहुचा हवालात
April 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी! थाना संग्रामपुर पुलिस ने क्षेत्र के सहजीपुर निवासी गंगा प्रसाद वैश्य पुत्र राम चंदर वैश्य को वाहन चेकिंग के दौरान प्रतापगढ़ सीमा सहजीपुर थाना संग्रामपुर में 1010 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया । अभियुक्त गंगा प्रसाद वैश्य को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया।थाना संग्रामपुर प्रभारी ने बताया कि वस्तु - व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान आज सुबह सहजीपुर निवासी गंगा प्रसाद वैश्य पुत्र राम चन्दर वैश्य अपनी स्कूटी की डिग्गी में 1010 ग्राम अवैध गांजा के साथ सहजीपुर में पकड़ा गया।गंगा प्रसाद पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे नशीली वस्तुओं पर अंकुश लगाया जा रहा है।इस अभियान में पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सिपाही विनय मिश्रा, सिपाही चंदन यादव,व अनिल कुमार शामिल रहे।
