संग्रामपुर: शॉर्ट सर्किट से जली गेहूं की फसल, हुई राख
April 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर के मोहनपुर चण्डेरिया में बिजली के शार्ट सर्किट की चिनगारी से पकी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक किसान राजेन्द्र पाण्डेय निवासी खौपुर बुजुर्ग की लगभग 1 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि मेरे खेत के ऊपर से बिजली का तार गया है।तार जर्जर होने के कारण हवा चलते ही आपस में टकरा गये जिससे चिनगारी उत्पन्न हुई और आग लग गई। वहां के किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकने से पहले बिजली विभाग को चेताया गया था कि गेहूं की फसल पकने वाली है जल्द ही ढ़ीले -ढाले तार को चुस्त-दुरुस्त करा दे नहीं तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है और आज गेहूं के फसल की कटाई के बाद सूखने के लिए खेतों में फैलाया गया था ।उसी पर बिजली के शार्ट सर्किट की चिनगारी ने मेरे एक बीघा गेहूं जलाकर राख कर दिया।
