लखनऊः युवती के पिता ने युवक पर ब्रेनवास कर परेशान कर धमकी देने का लगाया आरोप , केस दर्ज
April 30, 2026
आलमबाग/आशियाना। पुलिस ने थाना क्षेत्र मे रहने वाली युवती के पिता ने युवक पर पुत्री का ब्रेनवास कर धमकी देने का आरोप लगाया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-ओ, मानसरोवर योजना अपार्टमेंट निवासी अशोक जैसवाल के अनुसार शुभम जायसवाल नामक युवक पिछले करीब एक वर्ष से उनकी पुत्री को अपनी बातों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा था। आरोप है कि जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने बेटी को समझाया, जिसके पश्चात उक्त युवक से उनकी पुत्री ने संपर्क बंद कर दिया। लेकिन आरोपित बीते दो दिनों से लगातार उनकी पुत्री सहित परिवार के अलग-अलग सदस्यों के मोबाइल नंबरों पर कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजकर परेशान कर धमकी दे रहा है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)