लखनऊः युवक ने शादी का झांसा दे दलित युवती से जबरन संबंध बना रचाई शादी, गर्भपात और तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप, केस दर्ज
April 30, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाली एक दलित युवती ने युवक पर शादी का झांसा दे जबरन संबंध बना शादी रचा गर्भपात और तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप लगाया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार निवासी युवती के अनुसार वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है और अनुसूचित जाति की महिला है। आरोप है कि उसकी मुलाकात एक अन्य एमआर आयुष मिश्रा से हुई थी। कुछ समय बाद आयुष ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर जबरन संबंध बनाए, फिर शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा। लेकिन जब उसने 24 नवंबर को संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद आरोपित आयुष ने 20 दिसंबर को अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद में उस पर जबरन गर्भपात का दबाव बना उसकी इच्छा के खिलाफ दवा देकर गर्भ गिरा दिया । वही पीडिता का कहना था आरोपित पति और उसके परिवार ने दहेज व जाति को लेकर उसे अपनाने से इंकार कर रहे है। पति ने बीते 2 जनवरी को उसे आशियाना के शारदा नगर स्थित अपने कमरे में बुलाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के साथ उसपर तेजाब फेंकने की धमकी दे उसे भगा दिया। जिसके चलते उसने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने मे नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)