Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के चलते ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ 08 मई को होगा आयोजित


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह आयोजित किया जाने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि मई माह के प्रथम शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

नगर निगम के अनुसार, मई 2026 के प्रथम शुक्रवार यानी 01 मई को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस कारण निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा। नगर आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अब ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आगामी शुक्रवार, 08 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस समाधान दिवस में गृहकर, जीआईएस सर्वे, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नगर निगम सेवाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

नगर निगम प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे 08 मई को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |