संग्रामपुर: गांव-गांव में की जा रही स्क्रीनिंग
April 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। टीबी (क्षयरोग) से मुक्त करने के लिए जिला क्षय रोग विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया है जिसमें टीबी के मरीजों की पहंचान के लिए गांव-गांव में स्क्रीनिंग करा रही है। कार्यक्रम को लेकर आज क्षय रोग विभाग के लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा व एक्स रे मशीन आपरेटर मनोज कुमार की संयुक्त टीम ने परिषदीय विद्यालय गूजीपुर और भावलपुर में कैंप लगाया गया।इस कैंप में सैकड़ो लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह व क्षयरोग विभागाध्यक्ष डॉ दीपक सिंह के निर्देशन में विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में स्क्रीनिंग कैंप लगाया जा रहा है।इस कार्यक्रम को लेकर गूजीपुर व भावलपुर में कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
