Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: निशुल्क पुस्तक व बैग किट वितरित


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करनाईपुर में निशुल्क पुस्तक व बैग किट दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने स्वयं बच्चों को अपने हाथों से शिक्षा  बैग किट दिया।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा स्कूल चलो अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त किताबें यूनिफॉर्म और स्कूल बैग दिया जा रहा ।इसी कार्यक्रम को लेकर आज क्षेत्र के मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करनाईपुर में कक्षा 1 व असहाय , आंगनबाड़ी,व बाल -वाटिका के बच्चों को निशुल्क पुस्तक व बैग किट दिया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रामसिंह मिश्रा,एमआरपी आशीष श्रीवास्तव,एजुकेटर श्रद्धा मिश्रा, प्रधानाध्यापक नन्हे लाल कनौजिया शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि शिक्षा को प्रोत्साहित करने व बच्चों के उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत यह शिक्षा किट बांटी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |