आगरा। सेवला ग्वालियर रोड स्थित पी एस गार्डन में आयोजित विवाहोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फतेहाबाद के उपाध्यक्ष प्रदीप चैधरी एवं कप्तान चैधरी की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर सीमा उपाध्याय (जिलापंचायत अध्यक्ष, हाथरस एवं पूर्व सांसद) तथा राजीव टेंगुरिया की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक प्रेम नारायण लवनिया , भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश लवनिया , बृजेश लवानिया एवं अशोक लवानिया से भी आत्मीय मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जगनेर के अध्यक्ष कृष्णा गोपाल उपाध्याय तथा वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को बधाई दी।
