जगदीशपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
April 24, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन व बाईक की टक्कर मे बाइक सवार एक की मौत व तीन घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ डाक्टरो ने तीनो घायलो की हालत गंभीर देख ट्रामा सेण्टर लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हाइवे स्थित जामो मोड के निकट उस समय हुई जब सबदरपुर हुसैनाबाद थाना सुबह निवासी रशीद अपनी बहन अमरीन बानो व भांजी नुसरत फासीवादी व भाजे मुस्तफा खान निवासी पूरे दलेल इटरौर को अपने साथ अपने घर बाइक से जा रहे थे कि आचानक तेज रफ्तार आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे नुसरत फातिमा उम्र 7 वर्ष की मौके पर मौत हो गई व बाइक सवार तीनों लोगों को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया जिनकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने ट्रामा सेण्टर लखनऊ रेफर कर दिया इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव ने बताया की मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम हेतु भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू की गयी है।
.jpg)