Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः सपा नेता स्वर्गीय कप्तान सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि


छिबरामऊ/कन्नौज। समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय कप्तान सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। स्वर्गीय कप्तान सिंह यादव द्वारा अपने जीवन काल मे सदैव कन्नौज-फर्रूखाबाद मे गरीबों किसानो के हितों की जीवनभर आवाज बुलंद करने का काम किया गया। पुण्यतिथि की अवसर पर स्वर्गीय कप्तान सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता नेता अभी से चुनाव मे लग जाओ क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे भाजपा की सरकार है जिसके चलते लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप्प पड़ी हुई है किसानों को बिजली भी नहीं मिल पा रही है जिससे किसनो की मक्का की फसल सूख रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अस्पतालों मे डॉक्टर भी नहीं हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव राकेश कठेरिया बीपी यादव मुकेश कुशवाहा जितेंद्र सिंह अंकुर यादव मैजूद रहै।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |