प्रतापगढ़। जिले मेंकांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध दर्ज कराया गया तथा इस योजना को पूर्णतः समाप्त करने की मांग की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था प्रदेश की आम जनता पर जबरन थोपी जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार और विद्युत विभाग इस अधिकार की अनदेखी कर रहे हैं।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी व जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं और प्रीपेड प्रणाली थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटरों को हटाने, पारंपरिकध्पोस्टपेड मीटर पुनः स्थापित करने तथा गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई।
कार्यक्रम के अंत मे नगर अध्यक्ष् मो.इस्तियाक ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी एवं आम जनता मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, जिला सचिव प्रदीप द्विवेदी, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, जिला सचिव केके शुक्ला,कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, पिछडा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, रियाज सिटी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, कार्यालय सचिव रियाज नगर सचिव अरबाज आलम नगर कार्यालय सचिव अबू शमा, सलमान खान,मो.इदरीशी,पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष् सुभाष तिवारी, आसपुर देवसरा ब्लॉक विवेक पाण्डेय, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा,मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, सडवा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद कासिम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, जिला सचिव फतेह बहादुर सिंह, जिला सचिव धर्मराज सिंह, सिटी नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय, कपिल ओझा, हजारीलाल वर्मा, राकेश कुमार पांडेय, सडवा चंडिका मंडल अध्यक्ष शुभम शुक्ला, दया गुप्ता, मोहम्मद फरीद, आलम, देवमणि पाण्डेय, नूर आलम, रामधन यादव, बिलाल अंसारी, मोहम्मद राहुल मिश्रा आदि उपस्ति
.jpg)