Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: 11 वर्षीय किशोरी लापता! मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र से एक 11 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है।शिवरतनगंज थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।लापता किशोरी की पहचान अंजोली के रूप में हुई है। उसकी मां सुनीता, जो जेहटा उसरहा निवासी शिवसरन की पत्नी हैं, ने शिवरतनगंज पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।सुनीता ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे उनकी बेटी अंजोली साइकिल लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी नाते-रिश्तेदारी और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अंजोली का कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |