Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमानरू महिला आक्रोश सम्मेलन में गरजे नेता


आगरा। राजा बलवंत सिंह कॉलेज के राव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम हॉल में आज आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से बिल को शीघ्र लागू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया।

इस अवसर पर भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा की महिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने एक स्वर में नारे लगाए “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, माननीय मोदी जी जिंदाबाद”। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |