Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन! पंचायत चुनाव में देरी की आशंका, प्रशासक नियुक्ति के बजाय वर्तमान प्रधानों को मिले विस्तार


बीसलपुर। पंचायत चुनाव में संभावित देरी को देखते हुए राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।दोपहर करीब एक बजे ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए प्रधान बाइक रैली के रूप में तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नागेंद्र पांडे को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मई माह में समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होने की संभावना कम है और यह एक वर्ष तक टल सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। प्रधानों का कहना था कि जनप्रतिनिधि सीधे जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, जबकि प्रशासकीय अधिकारियों पर कई विभागों का अतिरिक्त भार होता है, जिससे जन समस्याओं का समाधान प्रभावित हो सकता है। वर्तमान प्रधानों को गांव की समस्याओं और विकास योजनाओं की गहरी समझ है, जिससे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रह सकती है।

इस दौरान माया देवी, गीत देवी, राजेंद्र प्रसाद, किरण देवी, चंद्रभानु, सुशीला देवी, गोमती देवी, गीत शुक्ला, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सूरजपाल, इमरान रजा, महेश पाल सहित बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे। प्रधानों ने क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा को भी ज्ञापन सौंपा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |