Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः इंटरमीडिएट में फेल होने से आहत छात्र ने लगाई फांसी! परिणाम से निराश होकर घर से निकला, अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम


बीसलपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या कर लेने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। परिणाम में असफल होने से आहत छात्र ने घर से निकलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसेली निवासी संजीव कुमार का पुत्र अनुज कुमार इंटरमीडिएट का छात्र था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अनुज ने अपना रिजल्ट देखा, जिसमें वह इतिहास विषय में असफल हो गया। इससे वह गहरे सदमे में आ गया और कुछ ही देर बाद घर से बिना बताए निकल गया।

रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह बीसलपुर-अमरा करोड़ मार्ग पर एक खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। उसने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।इधर, बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर परीक्षा परिणाम के दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |