Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए विभिन्न फीडरों पर समाधान शिविरों का आयोजन


कन्नौज। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कन्नौज ने अवगत कराया है कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विद्युत फीडरों पर विशेष विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों मे प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली।

आज आयोजित शिविरों मे विद्युत वितरण खंड कन्नौज के रंगावा फरिकापुर अन्नपूर्णा नगर फगुहा अगौस चैधरीसराय काजीटोला जलालपुर सरवन तेरामल्लू दौलतपुर तथा विद्युत वितरण खण्ड छिबरामऊ के छोटा मोहाना रामपुर बैजु भोजपुर डुडवा बुजुर्ग लालपुर असौलिया सकरावा भौराजपुर कसावा नरूईया बरई टडहा आदि स्थानों पर उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 340 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 269 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष 71 प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवशेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुनः उन्हीं स्थान पर समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे जिनमे स्मार्ट मीटर बिल संशोधन नए कनेक्शन मीटरध्आपूर्ति संबंधी शिकायतें सहित सभी विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रस्तावित स्थानों में उपरोक्त सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं। जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने निकटतम शिविर मे उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |